Skip to content

बढ़ते अपराध के खिलाफ व्यापारियों ने कल फाजिल्का मुकम्मल बंद का किया एलान,व्यापार मंडल की बैठक में हुआ फैसला

बढ़ते अपराध के खिलाफ व्यापारियों ने कल फाजिल्का मुकम्मल बंद का किया एलान,व्यापार मंडल की बैठक में हुआ फैसला

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भारी रोष पुलिस का रवैया उदासीन -अशोक गुलबद्धर फाजिलका-(दलीप दत्त)- शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ व्यापारियों ने कल वीरवार को फाजिल्का मुकम्मल बंद का एलान कर दिया है। व्यापार मंडल के प्रधान अशोक गुलबद्धर के नेतृत्व में गौशाला परिसर में हुई मीटिग में दुकानदारों ने सर्वसम्मति से शहर बंद का निर्णय लिया।

इस बैठक में विभिन्न ट्रेड्स से सबंधित करीब 40 यूनियन के पदाधिकारियों ने शामिल होकर पिछले दिनों दुकानदारों की हुई चोरियां और शहर में लूटपाट की वारदातों का खुलासा नहीं होने और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ने से खफा व्यापारियों और दुकानदारों ने रोष जताया और वीरवार को फाजिल्का बंद का सर्वसमिति से एलान किया।बैठक में व्यापारियों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं और चोर, लुटेरे नहीं पकड़े जाने पर रोष जताते हुए पुलिस प्रसाशन को जमकर कोसा। बैठक में फैसला लिया गया कि बढ़ती हुई चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ शहर पूर्ण रूप से बंद रखकर विरोध किया जाएगा। प्रधान अशोक गुलब्धर ,चेयरमैन प्रफुलचन्द्र नागपाल और प्रमुख व्यापारी नेता कृष्ण लाल जसूजा ने कहा पिछले दिनों से शहर में बढ़ रही घटनाओं से व्यापारियों में भारी रोष है और पुलिस का रवैया उदासीन रहा है। जिसकी वजह से व्यापारियों को बंद जैसा कदम उठाना पड़ा।

सभी प्रधानों की बंद के लिए जिम्मेदारी लगाई जाएगी।प्रधान अशोक गुलबद्धर ने कहा कि सभी दुकानदार सुबह नौ बजे चौकं घंटा घर पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। यह धरना शाम तक जारी रहेगा। पुलिस के ढीले रवैये के खिलाफ आंदोलन बढ़ाया भी जा सकता है। व्यापर मंडल द्वारा बंद की कॉल का केमिस्ट यूनियन ,दोधी यूनियन के अलावा जिला बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।इस मोके पर सुभाष चलाना ,सुनील परनामी ,नरिंदर परनामी , परमजीत महंत , अशोक जैन ,विजय नगीना ,मंजीत कटारिया ,लक्की ठठई ,राकेश मदान ,संदीप मक्क्ड़ ,आशु धींगड़ा ,संजू ठकराल , दर्पण सचदेवा , दीपा उबवेजा , बाल कृष्ण कटारिया ,मोहन बिदानी, पम्मी गुलब्धर ,कृष्ण गुलबद्धर आदि मौजूद थे।