Skip to content

FAZILKA-मारपीट करने वाले 2 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

FAZILKA-मारपीट करने वाले 2 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)- थाना सिटी पुलिस ने मारपीट करने वाले 2 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनको सुमित मोंगा फाजिल्का ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 7-06-224 को रात 10 बजे उसकी बेटी और लड़का एक्टिवा पर सवार होकर बाजार गए। जब वह और उसकी पत्नी अलग व्हीकल पर पीछे जा रहे थे। जब वह लूना अस्पताल के पास पहुंचे तो गौरव छाबड़ा वासी नजदीक डीसी दफ्तर गांधी नगर फाजिल्का अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आगे जा रही उसकी लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। इतनी देर में वह और उसकी पत्नी भी मौके पर आ गए। जब उन्होंने उसको रोकना चाहा तो गौरव ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी। अासपास के लोगों ने उसे छुड़ा दिया जिसके बाद वह सिविल अस्पताल फाजिल्का दाखिल हुए। पुलिस ने आरोपी गौरव छाबड़ा वासी नजदीक डीसी दफ्तर गांधी नगर फाजिल्का और अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 341, 354, 323, 34 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।