Skip to content

मारपीट करने वाले 11 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

मारपीट करने वाले 11 आरोपियों पर पर्चा दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)- थाना सदर पुलिस ने मारपीट करने वाले 11 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि उनको राजपाल सिंह वासी जट्टवाली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बौबी, मंगू सिंह, सोनी, प्रिंस वासी जट्टवाली, गुरप्रीत सिंह, गैवी, सोनी सिंह, दीप सिंह, जसबीर सिंह वासी हस्तेकला, छिंदरपाल सिंह वासी हौजखास, बलवंत सिंह वासी नयोला ने 24-5-2024 को रात 11.30 बजे दाखिल होकर उसे व उसके पिता की मारपीट करके जान से मारने की धमकियां दी और जाते समय उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 323, 458, 379, 506, 148, 149 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।