Skip to content

फाजिल्का में 7वें गणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ

करण गिलहोत्रा ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

फाजिल्का में 7वें गणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। श्री लाडली जी सरकार मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित 7वें विशाल गणपति महोत्सव का विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के दौरान भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संस्थापक करण गिलहोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और ज्योति प्रज्वलित कर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।

कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संस्थापक करण गिलहोत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और ज्योति प्रज्वलित कर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया।

गणेश जी बुद्धि और शुभता के प्रतीक: करण गिलहोत्रा

करण गिलहोत्रा ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता होने के साथ बुद्धि, विवेक और शुभता के प्रतीक हैं। उन्होंने लगातार सातवें वर्ष गणपति महोत्सव आयोजित करने के लिए मंदिर कमेटी के प्रयासों की सराहना की और शहरवासियों के सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में हॉली हार्ट स्कूल की प्रिंसिपल रितु भुसरी और सर्वहितकारी स्कूल की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों ने गणपति आरती में भाग लिया और ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में भाईचारे, सकारात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया।

अतिथियों को किया सम्मानित

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि करण गिलहोत्रा, प्रिंसिपल रितु भुसरी, प्रिंसिपल मधु शर्मा, पवन भटेजा, मनीष कटारिया, होटल ब्लैक ईगल के संचालक विक्की बत्रा, नरेश मित्तल, रोशन वर्मा, राजेश ठकराल और राजिंदर विखोना को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आयोजन स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक लाइटों और भगवान गणेश की प्रतिमा से सजाया गया। मंदिर कमेटी के अनुसार, महोत्सव के तहत आगामी दिनों में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रस्तुतियां और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर कमेटी के सेवादार और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।