Skip to content

Fazilka News-:फाजिल्का थाने में किसानों का धरना: नशे के खिलाफ बनी कमेटी पर हमले का आरोप, बोले- शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई

सत्ताधारी नेता की शह पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया है। जब तक सुनवाई नहीं होगी, थाने में धरना जारी रहेगा।

Fazilka News-:फाजिल्का थाने में किसानों का धरना: नशे के खिलाफ बनी कमेटी पर हमले का आरोप, बोले- शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का- फाजिल्का के सदर थाने में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और गांव के सरपंच सहित लोगों ने धरना लगा दिया। फाजिल्का के सदर थाने में आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और गांव के सरपंच सहित लोगों ने धरना लगा दिया। आरोप है कि गांव हंसता कलां में नशे से नौजवान की मौत के बाद कमेटी का गठन किया गया, जिस पर स्थानीय निवासी ने हमला किया। शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राज्य स्तरीय नेता सतनाम सिंह पन्नू ने बताया कि 17 जुलाई को गांव हंसता कलां में मनप्रीत नामक युवक की नशे से मौत हो गई थी। गांव में किसान यूनियन के लोगों, सरपंच प्रीतम सिंह और स्थानीय निवासियों ने कमेटी का गठन कर ऐलान किया और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने का बीड़ा उठाया।

 

धरने के दौरान मौजूद लोग।

धरने के दौरान मौजूद लोग।

थाने का घेराव कर धरना लगा दिया

 कमेटी के गठन के बाद गांव निवासी कमेटी सदस्य कुलवंत सिंह के घर पर धावा बोल देते हैं। जिस पर वह घर से भागकर अपनी जान बचाता है। इस मामले में उनके द्वारा पुलिस को शिकायत की गई। इस पर इंसाफ की मांग को लेकर उन्होंने थाने में धरना लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

सत्ताधारी नेता की शह पर कार्रवाई नहीं हो रही उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों पक्षों पर 751 की धारा के तहत कार्रवाई करने की बात कर रही है, जबकि मामला एक पक्ष का है। दूसरे पक्ष ने तो हमला किया है, जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुनवाई न होने के बाद उन्होंने थाने का घेराव कर धरना लगा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेता की शह पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया है। जब तक सुनवाई नहीं होगी, थाने में धरना जारी रहेगा।

एसएचओ बोले- बेवजह धरना प्रदर्शन किया जा रहा

उधर सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने कहा कि पूर्व सरपंच के साथ विवाद हुआ है, जिसमें कानून के तहत दोनों पक्षों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बेवजह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।