Skip to content

Fazilka News-:गांव आजम वाला में फाजिल्का पुलिस का कासो ऑपरेशन, ग्रामीणों ने दिया सहयोग

नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान

Fazilka News-:गांव आजम वाला में फाजिल्का पुलिस का कासो ऑपरेशन, ग्रामीणों ने दिया सहयोग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गांव आजम वाला में कासो (कॉर्डनिंग एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। यह कार्रवाई एसएसपी फाजिल्का गगन अजीत सिंह के नेतृत्व और डीएसपी फाजिल्का बलविंदर सिंह की निगरानी में की गई।

पुलिस के अनुसार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी सीआईए फाजिल्का और सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, मुख्य अधिकारी थाना खुईखेड़ा के नेतृत्व में टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और संभावित ठिकानों की जांच की। इस दौरान नशा तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निगरानी रखी गई।

पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा तस्करी को रोकना, अपराध से जुड़े तत्वों पर कार्रवाई करना तथा गांवों में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

अभियान के दौरान गांव की पंचायत, ग्राम रक्षा कमेटी और ग्रामीणों ने पुलिस को सहयोग दिया। ग्रामीणों ने नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की सराहना करते हुए आगे भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

फाजिल्का पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी, गैर-कानूनी गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस ने कहा कि जनसहयोग से ही नशा मुक्त, अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।