Skip to content

Fazilka News-:पटवारियों ने मांगों को लेकर तहसील स्तरीय धरना दिया

स्टेट कैडर रद्द करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fazilka News-:पटवारियों ने मांगों को लेकर तहसील स्तरीय धरना दिया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। दी रेवेन्यू पटवार यूनियन, पंजाब के आदेश के अनुसार बुधवार को पटवार वर्क स्टेशन फाजिल्का में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तहसील स्तरीय धरना दिया गया। धरने में यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में स्टेट कैडर रद्द करना, कर्मचारी विरोधी पत्र 17-7-2020 को रद्द करना, पटवारी कैडर के पद दोबारा 47/6 के अनुसार बहाल करना तथा बढ़ती आबादी के मद्देनजर पटवारियों की पोस्टों में बढ़ोतरी करना शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो यूनियन की ओर से संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान यदि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदारों ने भी धरने को समर्थन दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदारों ने भी धरने को समर्थन दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस अवसर पर पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदारों ने भी धरने को समर्थन दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में तहसील अध्यक्ष अमनजोत सिंह, महासचिव तारीक ग्रोवर, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, जिला महासचिव बलराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र मोहन पटवारी, रिटायर्ड पटवारी कुलबीर डोगरा, रिटायर्ड पटवारी मनफूल सिंह, रिटायर्ड पटवारी प्रदीप गुप्ता, रिटायर्ड पटवारी रजिंदर सिंह, रिटायर्ड नायब तहसीलदार राम किशन, रिटायर्ड कानूनगो परमजीत सिंह, रिटायर्ड पटवारी जुगराज सिंह, गुरप्रीत सिंह पटवारी, विशन कंबोज पटवारी, मनदीप संधू पटवारी, अनिकेत छाबड़ा पटवारी और नीरज नारंग पटवारी सहित अन्य मौजूद