Skip to content

Fazilka News-: दाना मंडी फाजिल्का में जगदीश ग्रुप ने कराया क्रिकेट टूर्नामेंट

युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना उद्देश्य: संदीप सिंह भट्टी

Fazilka News-: दाना मंडी फाजिल्का में जगदीश ग्रुप ने कराया क्रिकेट टूर्नामेंट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का- मिशन 2027 के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से फाजिल्का की दाना मंडी में जगदीश ग्रुप की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया।

टूर्नामेंट में जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच यूनियन फाजिल्का के प्रधान संदीप सिंह भट्टी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजकों और खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संदीप सिंह भट्टी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था को 31 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की।

संदीप सिंह भट्टी ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है। खेल युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को भविष्य में खेलों से संबंधित किसी भी संभव सहयोग की आवश्यकता होगी, तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उनका उद्देश्य है कि पंजाब का युवा नशे से दूर रहे, खेल मैदानों से जुड़े और खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करे।

इस अवसर पर सुखा चेयरमैन, सोनू सरपंच, बच्चन सरपंच, राजेश सरपंच, कुलजिंदर सरपंच, बलजिंदर प्रधान, शिंदा, सुनील कुमार, इंदर कंबोज, संदीप सिंह भट्टी और जगदीश ग्रुप की पूरी टीम मौजूद रही।

आयोजकों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।