फ़ाज़िल्का / राणा, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में वन्देमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेठ मुंशी राम गिल्होत्रा सर्वहितकारी विद्या मंदिर, राणा में आज विशेष सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, सरपंचगण तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वन्देमातरम् का गायन कर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी करण गिलहोत्रा भी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ वन्देमातरम् गायन में सहभागिता की तथा बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने, अनुशासन, शिक्षा और संस्कारों के महत्व के प्रति प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि वन्देमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और गौरव की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वन्देमातरम् के जयघोष के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रधान श्री केवल कृष्ण, प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार, संयोजक श्रीमती मनजीत कौर, साक्षी श्री संजीव गांधी जी( C.H.T. गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल राणा), सत्यापन श्री परविंदर कुमार (प्रधानाचार्य गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हस्ताकला), अध्यक्ष श्री केवल कृष्ण जी ,विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी, सरपंच गुरजीत सिंह (न्यू राणा), सिकंदर सदस्य, हरबंस सदस्य, राजिंदर कुमार, सोम चंद, बलजीत कुमार, लेख राज, कश्मीर सिंह, पूरण चंद, मिल्ख राज, राज कुमार एवं राम कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।