Skip to content

मिशन 2027 के तहत संदीप भट्टी ने लाल सिंह झुग्गे में बांटी क्रिकेट किटें

युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल, बोले—खेल नशों से दूर रखकर स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं

मिशन 2027 के तहत संदीप भट्टी ने लाल सिंह झुग्गे में बांटी क्रिकेट किटें

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का: मिशन 2027 के तहत जमीनी स्तर पर युवाओं से संपर्क बढ़ाने और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की मुहिम में जिला परिषद सदस्य एवं सरपंच यूनियन के प्रधान संदीप सिंह भट्टी गांव लाल सिंह झुग्गे पहुंचे। यहां उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें क्रिकेट किटें भेंट कीं और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संदीप सिंह भट्टी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं को खेलों से जोड़ना केवल उनकी प्रतिभा को मंच देने का प्रयास नहीं, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक जीवनशैली की ओर अग्रसर करने का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। जब युवा खेल मैदानों से जुड़ते हैं तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है, साथ ही वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही मजबूत समाज तथा विकसित पंजाब की आधारशिला बनते हैं।

भट्टी ने कहा कि मिशन 2027 के तहत गांव स्तर पर युवाओं, खिलाड़ियों और आम लोगों से संपर्क कर उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए

                                     खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उचित अवसर मिलने पर युवा जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में बच्चन सिंह ब्लॉक प्रधान, सुखदेव सिंह ब्लॉक समिति सदस्य, हरजीत सिंह ब्लॉक समिति सदस्य, राजेश सरपंच, सुख्खा चेयरमैन, सोनू सरपंच, प्रधान बलजिंदर तथा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने से उन्हें आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।