Skip to content

Fazilka News-:‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में सर्व हितकारी विद्या मंदिर ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान

प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Fazilka News-:‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में सर्व हितकारी विद्या मंदिर ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का: भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता का आयोजन देशभर में एक साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध भूगोल, कला-संस्कृति, राजनीति शास्त्र, विज्ञान, खेलकूद तथा विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों से परिचित करवाना है।

फाजिल्का में शाखा स्तरीय प्रतियोगिता 4 अक्तूबर को अमृत मॉडल स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें 16 विद्यालयों के कुल 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्व हितकारी विद्या मंदिर की ओर से कनिष्ठ वर्ग में दृष्टि, पुत्री लोक राज, एवं माधव सेतिया, पुत्र राजेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में विशाली शर्मा, पुत्री कपिल देव, एवं हितेश, पुत्र सुधीर जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सर्व हितकारी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ वर्ग में दूसरा तथा कनिष्ठ वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधक समिति एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मधु शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।