Skip to content

Fazilka News-:चंडीगढ़ में वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, संदीप सिंह भट्टी भी हुए शामिल

आप नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठाई मांग, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर जताया रोष

Fazilka News-:चंडीगढ़ में वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, संदीप सिंह भट्टी भी हुए शामिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़ में सीजेपी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और वालंटियर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान संदीप सिंह भट्टी भी विशेष रूप से प्रदर्शन में शामिल हुए और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पुरजोर मांग की। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार करवाया गया, जो कि जनता की आवाज को दबाने का सीधा प्रयास है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और युवाओं की आवाज के लिए मजबूती से खड़ी है और ऐसी दमनकारी कार्रवाइयों का विरोध लगातार जारी रहेगा। संदीप सिंह भट्टी ने भी इस विरोध प्रदर्शन में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराकर लोकतंत्र और मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता जताई।