Skip to content

Fazilka News-:फाजिल्का में 31 जरूरतमंद बेटियों का कराया जाएगा सामूहिक विवाह

आम आदमी पार्टी के नेता संदीप सिंह भट्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Fazilka News-:फाजिल्का में 31 जरूरतमंद बेटियों का कराया जाएगा सामूहिक विवाह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-इच्छुक और जरूरतमंद परिवार संपर्क कर करा सकते हैं पंजीकरण

फाजिल्का- जरूरतमंद और गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के फाजिलका हलके से वरिष्ठ नेता संदीप सिंह भट्टी और उनकी टीम की ओर से इस पावन कार्य की पहल की गई है। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संदीप सिंह भट्टी ने खुद इस बात की घोषणा करते हुए पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आने वाली 12 नवंबर को 31 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस समारोह में नवविवाहित जोड़ों को उपहार और दहेज स्वरूप आवश्यक घरेलू सामान भी दिया जाएगा। संदीप सिंह भट्टी ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाजिलका इलाके के किसी भी गांव या शहर का कोई भी गरीब अथवा जरूरतमंद परिवार, जो अपनी बेटी की शादी कराने में असमर्थ है, वह उनके कार्यालय आकर अपना नाम दर्ज करवा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि उनका कार्यालय मलोट रोड पर स्थित सोनालिका एजेंसी के बिल्कुल सामने बना हुआ है, जहाँ पहुंचकर परिवार पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों की सुविधा के लिए एक संपर्क नंबर 70097 84733 भी जारी किया गया है, जिस पर फोन करके शादी समारोह से जुड़ी किसी भी तरह की अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है। फाजिलका शहर में विवाह समारोह के स्थल का चयन जल्द ही अंतिम रूप से कर लिया जाएगा, जबकि 12 नवंबर की तारीख को अंतिम रूप दिया जा चुका है।