Skip to content

युवा पार्षद सुरिंदर पाल सिंह घोगा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, फाजिल्का में नई नियुक्तियों की सूची जारी

नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित करने की दिशा में कदम उठाया है।

युवा पार्षद सुरिंदर पाल सिंह घोगा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, फाजिल्का में नई नियुक्तियों की सूची जारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। भारतीय जनता पार्टी ने फाजिल्का जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज द्वारा जारी सूची के अनुसार, युवा पार्षद सुरिंदर पाल सिंह घोगा को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित करने की दिशा में कदम उठाया है।

भाजपा ने विभिन्न पदों पर सौंपी जिम्मेदारियां

जारी सूची के अनुसार, फाजिल्का के संदीप कंबोज को जिला खजांची की जिम्मेदारी दी गई है। गगन वाट्स जलालाबाद को जिला प्रेस सचिव तथा गगन मोंगा फाजिल्का को संयुक्त प्रेस सचिव बनाया गया है। डॉ. रवि गगनेजा फाजिल्का को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक परनामी और विनोद भवानिया फाजिल्का को कार्यालय से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आईटी विभाग में दविंदर सहारण बल्लूआना को संयोजक और बिंदर सिंह बल्लूआना को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। कामेश्वर गुंबर और अशोक सोनी फाजिल्का को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।

सोशल मीडिया विभाग में पलविंदर सिंह फाजिल्का को संयोजक तथा मनोज शर्मा और विक्की बजाज फाजिल्का को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति

भाजपा द्वारा जारी सूची में विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। इसके अनुसार:

युवा मोर्चा: सुरिंदर पाल सिंह घोगा, फाजिल्का,महिला मोर्चा: पूजा झिंझा, फाजिल्का,किसान मोर्चा: अजयपाल सिंह सिद्धू, फाजिल्का,एससी मोर्चा: सजवार सिंह, जलालाबाद,अल्पसंख्यक मोर्चा: परमजीत सिंह पमा, अबोहर,ओबीसी मोर्चा: राजिंदर सुथार, अबोहर

इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने जिले में विभिन्न वर्गों और कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक जिम्मेदारियों का वितरण किया है।

अन्य संयोजकों को भी मिली जिम्मेदारी

पार्टी के अन्य संगठनात्मक कार्यों के लिए मदन नोखवाल बल्लूआना को कमल संदेश संयोजक, अंकुश फुटेला फाजिल्का को पब्लिसिटी संयोजक, अशोक मोंगा फाजिल्का को मन की बात संयोजक और नरिंदर गगनेजा फाजिल्का को लाभार्थी संयोजक बनाया गया है।

विभिन्न सेलों के संयोजकों की सूची,

जानें अन्य पदाधिकारियों के नाम।

https://drive.google.com/drive/folders/1hontw0jNFxJ9Jg7RnD7__hsZbU2lfPwC?usp=sharing

भाजपा ने विभिन्न सेलों में भी नियुक्तियां की हैं। सूची के अनुसार:

आध्यात्मिक संस्थान संपर्क सेल: विष्णु दत्त शर्मा, फाजिल्का संयोजक; रवि कुक्कड़, जलालाबाद सह-संयोजक,ट्रेड सेल: नरिंदर परनामी, सर्कल प्रधान फाजिल्का शहरी रमेश कटारिया, जनरल सेक्रेटरी अश्वनी फुटेला, वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र अग्रवाल, सोशल मीडिया को कन्वीनर विकी बजाज, पब्लिक सिटी कन्वीनर अंकुश फुटेला,फाजिल्का,एक्स-ऑफिशियल सेल: रमेश गुंबर, फाजिल्का,लीगल सेल: राकेश खतीक, फाजिल्का,एनजीओ सेल: सुखविंदर सोनी, अबोहर,आरटीआई सेल: मनोज त्रिपाठी, फाजिल्का

भाजपा जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज द्वारा जारी इन नियुक्तियों के बाद जिले में पार्टी की संगठनात्मक टीम को नया स्वरूप मिला है। युवा मोर्चा की कमान सुरिंदर पाल सिंह घोगा को सौंपे जाने को जिले में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जा रहा है।

पंजाब पत्रिका के लिए फाजिल्का से विशेष रिपोर्ट।