Skip to content

नैशनल डिग्री कालज में डिजीटल और वित्तीय लिटरेसी सेमिनार लगाया

नैशनल डिग्री कालज में डिजीटल और वित्तीय लिटरेसी सेमिनार लगाया

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)-नेशनल डिग्री कालेज में बीते दिन पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच कौड़ियांवाली और पंजाब नेशनल बैंक एल. डी. एम फाजिल्का द्वारा आर. बी. आई के द्वारा निर्देशित डिजिटल और वित्तीय लिटरेसी सेमिनार लगाया गया। इस में पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच कौड़ियांवाली के मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता और पंजाब नेशनल बैंक के अफसर मनीष कुमार और अमरजीत सिंह द्वारा विद्यार्थियों को साईबर क्राइम और डिजिटल फ्रॉड बारे जानकारी दी। उन्होंने आज के समय में चल रहे अलग-अलग मोबाइल एप्लीकेशन, एस. एम. एस, लिंक और काल के द्वारा होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया। अंत में कालेज के प्रिंसिपल डा. रचना महरोक द्वारा आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद करते हुए सम्मान चिह्न भेंट किए गए। इस मौके समूह स्टाफ हाजिर था।