Skip to content

एक्साइज विभाग द्वारा गांव महालम में छापेमारी दौरान बरामद हुई 300 लीटर लाहन

एक्साइज विभाग द्वारा गांव महालम में छापेमारी दौरान बरामद हुई 300 लीटर लाहन

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलालाबाद/फाजिलका-(दलीप दत्त)-एक्साइज विभाग द्वारा गांव महालम में छापेमारी कर 300 लीटर बरामद की गई है। एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनको पुख्ता सूचना मिली थी कि गांव महालम में खेतों में अवैध शराब डाली गई है जिसे जमीन के नीचे दबाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग द्वारा एक खेत में छापामारी करके 300 लीटर लाहन बरामद की जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि गांव महालम अवैध शराब निकालने को लेकर अकसर ही चर्चा में रहता है जहां एक्साइज विभाग द्वारा जब भी छापामारी की जाती है तो वहां से भारी मात्रा में लाहन व अवैध शराब बरामद होती है। गांव महालम में अवैध तौर पर नशे का कारोबार होता है तथा अधिकांश घरों में अवैध शराब निकाली जाती है। हालाकि पुलिस द्वारा कई लोगों पर मामले भी दर्ज किए गए हैं लेकिन लोग अपनी हरकतों से फिर भी बाज नहीं आते। अब देखना होगा कि नशों के लिए बदनाम गांव महालम में अवैध शराब व लाहन की सप्लाई कब बंद होगी।