Skip to content

दो घरों में आग लगने से हजारों का नुक्सान

दो घरों में आग लगने से हजारों का नुक्सान

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अबोहर-(पंजाब वार्ता ब्यूरो)-स्थानीय इंदिरा नगरी गली नं. 7 में आज एक साथ दो घरों में आग लगने से हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं लोगों द्वारा सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां का निवासी रिंकू पुत्र कृष्ण लाल मजदूरी करने गया था। इसी दौरान बाद दोपहर अचानक उसके घर में आग लग गई। जिससे घर में रखे कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने घर से धुंआं उठते देख दमकल विभाग को सूचित किया और दमकल कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

इसी के साथ ही  दूसरी घटना सोनाराम के घर पर हुई। मोहल्लावासियों ने बताया कि सोनाराम के भतीजे रोहित की शादी है और आज सुबह ही सभी लोग बारात लेकर राजस्थान के अनूपगढ़ चले गए। इधर सोनाराम के घर भी अचानक आग लग गई। जिसे दमकल कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से काबू कर लिया। दोनों घरों में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। लोगों का कहना था कि अगर आग लगने का पता समय पर नहीं चलता तो बड़ी घटना सामने आ सकती थी। क्योंकि सोनाराम के घर पर शादी समारोह के कारण गैस के कई सिलेंडर भरे हुए रखे थे।