Skip to content

नाबालिगा को भगाने वाले किन्नर ने जेल में लगाया फंदा, बैरक में ही पंखें से लटक कर दी जान

नाबालिगा को भगाने वाले किन्नर ने जेल में लगाया फंदा, बैरक में ही पंखें से लटक कर दी जान

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

सिरसा (पंजाब वार्ता ब्यूरो)-जेजे कालोनी से 15 वर्षीय लड़की को भगाने की आरोपित किन्नर समन्या ने जेल में फंदा लगा लिया। जेल प्रशासन को फंदा लगाने की जानकारी सुबह चार बजे मिली और इसके बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अब इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी। जिस बैरक में फंदा लगाया उसमें किन्नर के अलावा महिला नंबरदार भी सोई हुई थी लेकिन उसे इस मामले की भनक नहीं लगी।सुबह चार बजे ड्यूटी पर आई वार्डन ने इसे देखा और फिर पुलिस व एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। रविवार को जेल में महिलाओं का था कीर्तन, देर तक डांस करती रही किन्नर जेल अधीक्षक सतविंद्र गोदारा ने बताया कि रविवार रात को किन्नर ने सुसाइड किया है।इससे पहले जेल में रविवार को महिलाएं भजन कीर्तन करती हैं और डांस करती रहती हैं। स्पीकर लगे हुए थे। इसी कार्यक्रम में किन्नर देर तक डांस करती रही। रात को खाना खाया और इसके बाद दस बजे तक वह महिला नंबरदार से बात करती रही।महिला नंबरदार सो गई तो रात्रि में किन्नर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। माता-पिता की हो चुकी है मौत, दादी के हवाले किया शवजेल अधीक्षक सतविंद्र गोदारा ने बताया कि किन्नर कोटकपूरा की रहने वाली थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है।परिवार में केवल दादी है। दादी को बुलाकर शव उसके हवाले कर दिया है। इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी हो रही है। साथ छुड़वाया तो सुसाइड की दी थी धमकी15 वर्षीय नाबालिगा को भगा ले जाने के मामले में किन्नर जेल पहुंची थी।लड़की से किन्नर की दोस्ती हो गई और इसके बाद वह जेंडर चेंज करवाने के लिए भी तैयार थी। आठ फरवरी को लड़की के घर पर पहुंची और कहा कि यदि उसे लड़की से नहीं मिलने दोगे तो वह लड़की के साथ ही सुसाइड कर लेगी। उसके बगैर रहेगी नहीं।