Skip to content

अजय मलूजा को फिरोजपुर का डीआईजी नियुक्त होने पर दी बधाई,Ajay Maluja congratulated on being appointed DIG of Ferozepur

अजय मलूजा को फिरोजपुर का डीआईजी नियुक्त होने पर दी बधाई,Ajay Maluja congratulated on being appointed DIG of Ferozepur

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अबोहर/फाजिलका -(दलीप दत्त)- अजय मलूजा को फिरोजपुर रेंज का डीआईजी नियुक्ति होने पर बार एसोसिएशन अबोहर, फाजिल्का व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अबोहर के अध्यक्ष एडवोकेट लखविंदर सिंह सिद्धू, पूर्व अध्यक्ष आर एस फोर,  फाजिल्का बार एसो के अध्यक्ष एडवोकेट श्रेणिक जैन, शहीद उधम सिंह क्लब के चेयरमैन एडवोकेट देसराज कंबोज, समाजसेवी सुनील कुमार (बग्गा) मलोट ने कहा कि अजय मलूजा ने फाजिल्का में बतौर  एसएचओ 1991 में अपनी सेवाएं शुरू की । उसके बाद वह फाजिल्का में डीएसपी 1997 से 2001 तक रहे और उसके बाद उन्हें पदोन्नत कर  फिरोजपुर में एसपी बनाया गया।  2021 में एसएसपी बठिंडा और 2023 में फरीदकोट में डीआईजी के तौर पर उन्हाेंने अच्छी सेवाएं दी। अजय मलूजा का नाम पंजाब पुलिस में अच्छी सेवाएं देने वालों में अग्रणी रहा। पुलिस विभाग में उनकी शानदार सेवाओं को देखते हुए उन्हें फिरोजपुर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है, जिसमें फिरोजपुर, फाजिल्का व तरनतारन जिले शामिल हैं।