Skip to content

जलालाबाद अनाज मंडी में मिर्च का अवैध कारोबार

जलालाबाद अनाज मंडी में मिर्च का अवैध कारोबार

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
-बोले किसान- बाहर से लाकर बेची जा रही, मार्किट फीस को पहुंचाया जा रहा नुकसान

जलालाबाद- जलालाबाद की अनाज मंडी में बाहर से व्यापारी आकर मिर्च का व्यापार कर रहे हैं l अनाज मंडी में मिर्च की फसल बिछी दिखाई दे रही है l किसानों का आरोप है कि बाहर से आ रहे व्यापारी न सिर्फ मंडी का इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि मार्किट फीस का चूना भी लगाया जा रहा है l उधर, जिला मंडी अधिकारी ने इस मामले में जांच की बात कही है l जानकारी देते हुए अनाज मंडी में पहुंचे किसान दविंदर सिंह ने बताया कि पिछले 15-20 दिन से मंडी में मिर्च की फसल लाई जा रही है l व्यापारी बाहर से मिर्च खरीद कर ला रहे हैं l किसान ने आरोप लगाया कि इस मामले में या तो मंडी अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर उनकी मिलीभगत से यह सब चल रहा है l उनका आरोप है कि सरकार को मार्किट फीस का लाखों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है l उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है l

-वसूली जाएगी मार्किट फीस

जलालाबाद से आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तान छाबड़ा का कहना है कि मंडी में मिर्च की फसल तो आ रही है, लेकिन वह किसकी है इसका उन्हें पता नहीं है, क्योंकि बाहर से व्यापारी फसल लेकर आ रहे हैं, मंडी के किसी आढ़ती का इससे कोई लेना देना नहीं हैं l इस मामले को लेकर जब जिला मंडी अधिकारी जसमीत सिंह बराड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में ये मामला नहीं है l उनके द्वारा इसे लेकर मार्किट कमेटी के सचिव को आदेश जारी किए जाएंगे, ताकि इसकी जांच कर पता लगाया जाए कि मिर्च की फसल कौन लेकर आ रहा है l कमेटी में कोई रिकार्ड है या नहीं l अगर मंडी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो उक्त व्यापारी से किराया वसूला जाएगा l अगर फसल खरीदी बेची जा रही है तो मार्किट फीस वसूली जाएगी l