फाजिलका/अबोहर-(दलीप दत्त)- थाना सिटी 2 पुलिस ने दहेज के लिए बहू को परेशान करने वाले 2 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी हौलदार लखविंदर सिंह ने बताया कि उनको वर्तिका पुत्री देश बंधु सुखीजा वासी 137/3 तारा अस्टेट अबोहर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि नितिन सेठी पुत्र वरिंदर सेठी वासी बस्ती हजूर सिंह फाजिल्का और किरन पत्नी अनमोल चुचरा वासी गांधी चौक नजदीक दीपक बेकरी फाजिल्का उसको दहेज के लिए तंग परेशान करते थे और गंदा बोलते थे। जिस पर उसके द्वारा दरखास्त दी गई जिसकी जांच के बाद उप कप्तान सब डिविजन अबोहर शहरी द्वारा जांच करने के बाद तथा एसएसपी साहिब फाजिल्का द्वारा मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर धारा 406, 498ए के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।
-दूसरी तरफ लड़की वालों ने बताया कि उनकी तरफ से चार लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को शिकायत की गई थी परंतु पुलिस प्रशासन ने सिर्फ दो लोगों पर पर्चा दर्ज किया है इस मामले में दो अन्य दो लोगों पर पर्चा दर्ज करवाने हेतु वह जल्द ही माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे