Skip to content

फाजिल्का में पालतु कुत्ते ने बच्चे को काटा, कार मैकेनिक के साथ गया था गाड़ी छोड़ने, गंभीर रुप से हुआ घायल

फाजिल्का में पालतु कुत्ते ने बच्चे को काटा, कार मैकेनिक के साथ गया था गाड़ी छोड़ने, गंभीर रुप से हुआ घायल

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका-(दलीप दत्त)-  फाजिल्का के गांव बोदीवाला में कार मालिक के घर गाड़ी छोड़ने गए कार मैकेनिक के बच्चे पर मालिक के कुत्ते ने हमला बोल दिया और उसे काट लिया । जिसके बाद जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया ।जानकारी देते हुए बच्चे के पिता राजविंदर सिंह ने बताया कि वह कार मैकेनिक है। गांव बोदीवाला के एक व्यक्ति की गाड़ी उनके पास ठीक होने के लिए आई थी । गाड़ी रिपेयर करने के बाद जब वह अपने बच्चे संग गांव बोदीवाला में गाड़ी मालिक के घर गाड़ी छोड़ने के लिए गया तो उनके घर मौजूद पालतू कुत्ते से उसका बच्चा डरने लगा ।

जिसे लेकर उसने कार मालिक को कुत्ता बांधने के लिए कहा, लेकिन मालिकों ने कहा कि कुत्ता उन्हें कुछ नहीं कहेगा । बस इसी बीच अचानक कुत्ते ने उसके बच्चे पर धावा बोल दिया और उसे काट लिया। जिसके बाद वह अपने बच्चे को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा है। जहां डाक्टरों द्वारा उसके बच्चे का इलाज किया जा रहा है।