Skip to content

फिरोजपुर देहाती से पूर्व कांग्रेस एमएलए हेरोईन तस्करी करते हुए पकड़ी गई, पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई गाड़ी,

फिरोजपुर देहाती से पूर्व कांग्रेस एमएलए हेरोईन तस्करी करते हुए पकड़ी गई, पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई गाड़ी,

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-गिरफ्तारी के पूर्व विधायक के घर से 28 ग्राम चित्त और 1.56 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद।

पंजाब के फिरोजपुर रूरल से पूर्व विधायक सत्कार कौर और उसके ड्राइवर को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जबकि 28 ग्राम चिट्‌टा और 1.56 लाख रुपए ड्रग मनी घर से बरामद हुई है।

गिरफ्तारी के दौरान पूर्व विधायक के ड्राइवर ने पुलिस मुलाजिम पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद टीम ने दोनों को दबोच लिया गया।

बुधवार को IG सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच अभी चल रही है। मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के थाने में केस दर्ज किया गया है।

https://youtu.be/NU-Mh-vJxew?si=4rzpr9qR7OZbHTT3

सत्कार कौर 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। करीब 2 साल पहले आय से अधिक संपत्ति के आरोप में सत्कार कौर के घर पर विजिलेंस ने रेड की थी। विजिलेंस ने पूर्व विधायक से 5 घंटे तक पूछताछ भी की थी।

ऐसे पूर्व विधायक तक पुलिस पहुंची

पुलिस को एक सोर्स से सूचना मिली थी कि वह नशे का आदी है। उसे एक औरत नशा बेचने के लिए मजबूर कर रही है। इस दौरान सोर्स ने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी थीं। जिसमें नशे की डील को लेकर बातचीत थी।

पुलिस ने जांच की तो उसमें सत्कार कौर का नाम सामने आया। इसके बाद 2 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। इसमें 2 लोगों की भूमिका सामने आई। इसके बाध सोर्स ने पुलिस को कहा कि वह ग्राहक बनकर उनसे नशा मंगवा सकता है। इसके बाद उसने पूर्व विधायक से डील तय की। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाया।

सप्लाई देने पहुंची थी सत्कार

बुधवार शाम को सत्कार ड्राइवर के साथ खरड़ के बूथ वाला चौक पर नशे की सप्लाई करने आई तो टीम ने उसे काबू किया गया। इस दौरान सत्कार के ड्राइवर ने पुलिस कर्मचारी के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। बाद में उन्हें काबू कर लिया गया।

घर से पैकेटों में मिला कैश

पूर्व विधायक को काबू करने के बाद पुलिस ने खरड़ में सन्नी एनक्लेव स्थित उनके घर पर सर्च की। वहां पर 28 ग्राम चिट्‌टा और एक लाख 56 हजार कैश मिला। यह पैसे छोटे-छोटे पैकेटों में रखे हुए थे। कुछ गोल्ड भी बरामद हुआ है।

घर से मिली 4 गाड़ियां, नंबर प्लेट बरामद

IG सुखचैन सिंह ने बताया कि घर पर 4 वाहन घर मिले हैं। एक फॉर्च्यूनर कार, वरना, BMW और एक अन्य शामिल है। तीन गाड़ियों के नंबर हरियाणा व दिल्ली के थे। वहीं पांच नंबर प्लेट बरामद हुई हैं, जो कि इन गाड़ियों से अलग हैं। इससे साफ है कि वह नशे के कारोबार में शामिल हैं। पुलिस की सर्च जारी है।