Skip to content

फाजिल्का से हैं तीनों आरोपी,भाई और दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम इनमें से एक अग्नि वीर

फाजिल्का से हैं तीनों आरोपी,भाई और दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना  को अंजाम इनमें से एक अग्नि वीर

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
-पहले बना अग्नि वीर फिर बना चोर, भाई और दोस्त के साथ मिलकर चुराई गाड़ी बुलेट और कार के साथ पकड़े,

मोहाली -(पंजाब वार्ता ब्यूरो)- पंजाब में सेना में भर्ती अग्निवीर घर छुट्‌टी आकर चोर बन गया। उसने भाई और दोस्त के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया। यह चोरी किए गए वाहनों को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच देते थे।अग्निवीर ने घर छुट्‌टी आते वक्त हथियार खरीदे थे। छुट्‌टी आने के बाद वह सेना में नहीं लौटा। अब मोहाली पुलिस ने भाई और दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों की पहचान अग्निवीर इशमीत सिंह, उसका भाई प्रभप्रीत और दोस्त बलकार सिंह के रूप में हुई है। तीनों पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले हैं।उनसे पुलिस ने डिजायर टैक्सी, एक्टिवा स्कूटी, बुलेट मोटरसाइकिल, देसी पिस्तौल और फोन बरामद किए हैं।मोहाली के SSP संदीप गर्ग ने बताया कि मुख्य आरोपी इशमीत सिंह 2022 में सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुआ था। वह वेस्ट बंगाल में तैनात था। 2 महीने पहले ही एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। वेस्ट बंगाल से आते समय इसने उत्तर प्रदेश के कानपुर से अवैध हथियार खरीदे थे।

इसके बाद वह भाई और दोस्त के साथ इन हथियारों से ही चोरी की घटनाओं को वारदात देने लगा। 2 महीने से इन्होंने मोहाली जिले के बिलौंगी इलाके में किराए पर कमरा लिया हुआ था। तीनों आरोपी फाजिल्का से मोहाली सिर्फ वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आते थे। यह फाजिल्का से बस या ट्रेन के माध्यम से शाम को मोहाली पहुंचते थे और अपने कमरे पर रुक जाते थे। देर रात फिर यह वाहन चुराने के बाद उसी में फाजिल्का चले जाते थे। इन्होंने मोहाली में 3 वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस को सुराग मिला है कि इन्होंने 3 और वारदातों को अंजाम दिया। इन्होंने चुराए वाहन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिए हैं। इशमीत सिंह आर्मी की ट्रेनिंग लेकर इतना शातिर हो गया था कि वह कागजों के साथ भी छेड़छाड़ करता था।

 

ऐसे पकड़ में आए तीनों आरोपी मोहाली पुलिस के CIA स्टाफ को 23 जुलाई को सूचना मिली थी कि सदर कुराली थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश किस्म के लोग घूम रहे हैं। वह किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर मोहाली पुलिस के CIA स्टाफ ने नाकाबंदी कर तीनों को काबू कर लिया।जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि 20 और 21 जुलाई की रात को मोहाली के चप्पड़चिड़ी में चोरी गई डिजायर टैक्सी कार की घटना को भी उन्होंने ही अंजाम दिया था। इसका पहले से ही मोहाली में मुकदमा दर्ज है।