Skip to content

फाजिल्का में एईटीसी हरमीत सिंह ने संभाला पदभार, व्यापार मंडल ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के ईटीओ कुलविंदर सिंह और इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। एईटीसी हरमीत सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी, पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ निभाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी नियमों का पालन करने तथा विभाग के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की अपील की।

फाजिल्का में एईटीसी हरमीत सिंह ने संभाला पदभार, व्यापार मंडल ने किया स्वागत

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का, जीएसटी विभाग में एईटीसी हरमीत सिंह ने फाजिल्का में अपना पदभार संभाल लिया है। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जतिंदर इच्छापुजानी और प्रदेश प्रवक्ता सुरिंदर पुच्छी ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के ईटीओ कुलविंदर सिंह और इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। एईटीसी हरमीत सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी, पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ निभाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी नियमों का पालन करने तथा विभाग के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की अपील की।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि हरमीत सिंह अपने दायित्व का निष्पक्षता से निर्वहन करते हुए व्यापारियों और जीएसटी विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष जतिंदर इच्छापुजानी ने कहा कि व्यापारिक वर्ग और जीएसटी विभाग के बीच सकारात्मक संवाद समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी नियमों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी मिले तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क जरूरी है।

प्रदेश प्रवक्ता सुरिंदर पुच्छी ने एईटीसी हरमीत सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आपसी परिचय के साथ विभागीय कार्यों एवं व्यापारिक हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।