Skip to content

Fazilka News:- ब्लॉक कांग्रेस अर्बन व देहाती की नई कार्यकारिणी जारी, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

टकसाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तरजीह, अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ताओं को भी मिला प्रतिनिधित्व, जिला प्रधान हरप्रीत सिद्धू , डॉ रिणवा ,समरबीर सिंह सिद्धू ,एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा ,रूबी गिल और कौशल बूक रहे मौजूद

Fazilka News:- ब्लॉक कांग्रेस अर्बन व देहाती की नई कार्यकारिणी जारी, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्बन व देहाती की नवनिर्मित कार्यकारिणी मंगलवार को अरोड़ वंश भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी की गई। कार्यकारिणी का गठन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्बन के प्रधान एडवोकेट रितेश गगनेजा ‘मनु’, अशोक कंबोज तथा जसबीर सिंह सैनी द्वारा किया गया है। कार्यकारिणी को पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की सहमति प्राप्त है।जिला कांग्रेस प्रधान हरप्रीत सिंह सिद्धू ने कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. मोहिंदर रिणवा, कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा, कांग्रेस नेत्री रूबी गिल तथा पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान कौशल बूक सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एडवोकेट रितेश गगनेजा ‘मनु’ ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।रितेश गगनेजा ने कहा कि नई कार्यकारिणी में पार्टी के टकसाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही अनुभवी नेताओं तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी संगठन में प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि नई टीम पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए काम करेगी।

जिला कांग्रेस प्रधान हरप्रीत सिंह सिद्धू ने पार्टी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान
जिला कांग्रेस प्रधान हरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ पार्टी को मजबूत करने की अपील की।जिला कांग्रेस प्रधान हरप्रीत सिंह सिद्धू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान एडवोकेट मोहिंदर लूना ,स्वदेशी लाल पुजारा ,पूर्व पार्षद  पाल  चंद वर्मा ,हरबंस लाल कामरा , पार्षद भजन लाल ,पार्षद जसपाल बच्ची , पूर्व पार्षद जगदीश बजाज ,अमन दुरेजा ,पवन चावला काला  , रमन सचदेवा,कृष्ण शर्मा ,त्रिभवन राम , सूबेदार चंद सिंह ,नरेश शर्मा ,संदीप कटारिया ,योगेश शर्मा ,बंटी  चोपड़ा ,नरेश वर्मा आदि मौजूद थे।

समरबीर सिंह सिद्धू  द्वारा  टकसाली कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की सराहना
कांग्रेस नेता समरबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि नई कार्यकारिणी में टकसाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम करने वाले अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।समरबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कार्यकारिणी में ऐसे अनुभवी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिनके परिवार लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव और युवा व सक्रिय कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का संयोजन पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर सकता है।

2027 चुनाव को लेकर  एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा  ने जताया विश्वास
नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान एडवोकेट  सुरिंदर सचदेवा  ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की संभावनाओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करेंगे तो फाजिल्का विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत दिलाने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में फाजिल्का से कांग्रेस जीत हासिल करेगी और पंजाब में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण है।

डॉ रिणवा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का किया आह्वान
पूर्व विधायक डॉ. मोहिंदर रिणवा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अर्बन और देहाती ब्लॉक की नई कार्यकारिणी कांग्रेस की गतिविधियों को तेज करने तथा लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में भूमिका निभाएगी।जिला  एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ पार्टी को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।