Skip to content

Fazilka News:- सर्व हितकारी विद्या मंदिर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का अभ्यास

विद्यालय की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है

Fazilka News:- सर्व हितकारी विद्या मंदिर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन का अभ्यास
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सर्व हितकारी विद्या मंदिर, फाजिल्का में 25 सितंबर 2026 को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन करेंगे।

आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के तहत विद्यालय परिसर में सामूहिक गायन का अभ्यास करवाया गया। अभ्यास के दौरान स्टाफ सदस्यों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।

शिक्षकों को गीत के सही उच्चारण, स्वर और लय के साथ गायन का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में सभी स्टाफ सदस्यों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

विद्यालय की प्रिंसिपल मधु शर्मा ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि इसके 150 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने बताया कि सामूहिक गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्यालय की प्रबंधक समिति, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी 25 सितंबर 2026 को होने वाले कार्यक्रम में एकजुट होकर भाग लेंगे तथा सामूहिक गायन के माध्यम से इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाएंगे।