Skip to content

जलालाबाद में पुलिस-एक्साइज टीम ने 3000 लीटर लाहन की नष्ट, 200 लीटर अवैध शराब भी बरामद

महालम, काठगढ़ सहित कई गांवों में छापेमारी; तस्कर मौके से फरार

जलालाबाद में पुलिस-एक्साइज टीम ने 3000 लीटर लाहन की नष्ट, 200 लीटर अवैध शराब भी बरामद

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलालाबाद: नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने जलालाबाद हलके के कई गांवों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 3000 लीटर अवैध लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी, जबकि लगभग 200 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस एवं एक्साइज विभाग ने विशेष टीम का गठन कर गांव महालम, काठगढ़ सहित अन्य गांवों में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों, खेतों और जमीन के नीचे दबाकर रखी गई अवैध लाहन बरामद हुई।

अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की खेप भी मिली, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया।

हालांकि छापेमारी की भनक लगने पर कथित शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि फरार लोगों की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस एवं एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।