Skip to content

श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल, इस अवसर पर यजमान विजय वढेरा, सुनील नारंग, आढ़तीया एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा और रिटायर्ड प्रिंसिपल गुरदीप करीर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का: राज स्त्री सत्संग भवन में श्री राज स्त्री सत्संग समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के प्रसंग पर कथा पंडाल ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।

कथा व्यास परम पूज्य एवं परम श्रद्धेय भाई श्री नरेश जी शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

जैसे ही कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। पंडाल में चारों ओर उत्साह और आनंद का वातावरण दिखाई दिया। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झांकी भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

भाई श्री नरेश जी शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को प्रेम, भक्ति, सत्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि भगवान की कथा का श्रवण मन में सकारात्मक विचारों का संचार करता है तथा व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

इस अवसर पर यजमान विजय वढेरा, सुनील नारंग, आढ़तीया एसोसिएशन के अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा और रिटायर्ड प्रिंसिपल गुरदीप करीर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। अश्वनी नरूला, विकास महता, प्रेम बब्बर और अजय गिल्हौत्रा भी उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है। कथा का पूर्णाहुति एवं समापन समारोह 13 सितंबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।