Skip to content

मेडिकल चैकअप कैंप में 78 मरीजों की जांच

मेडिकल चैकअप कैंप में 78 मरीजों की जांच

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलालाबाद/फाजिलका- (पंजाब वार्ता ब्यूरो)- गांधी नगर में परस्वार्थ सभा द्वारा चल रही डिस्पेंसरी में आज मेडिकल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. ओम प्रकाश कंबोज ने मरीजों का चेकअप किया और मुफ्त दवाइयां दी। सभा के पदाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि आज 78 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार और रविवार को यह मुफ्त मेडिकल चैकअप कैंप लगाया जाता है, जिसका लाभ हजारों मरीज उठा चुके हैं और ले रहे हैं, उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं गरीब परिवार के लोग सप्ताह में दो बार विशेषज्ञ डाक्टरों के पास जाकर फ्री चेकअप का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर परस्वार्थ सभा के पदाधिकारी मोहनलाल कुक्कड़, विजय बघाला, गुरचरण कमीरिया, सुरेश चौहान, मास्टर मौजी, मैडम प्रिया आदि मौजूद रहे।