Skip to content

वक्फ बोर्ड की जमीन नाम करने के बदले रिश्वत लेते पटवारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

वक्फ बोर्ड की जमीन नाम करने के बदले रिश्वत लेते पटवारी को विजीलेंस ने किया गिरफ्तार

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जलालाबाद/फाजिलका-(दलीप दत्त)-पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार रोधी अभियान के तहत मुखय निदेशक विजिलेंस पंजाब वरिन्दर कुमार व एसएसपी विजिलेंस रेंज फिरोजपुर गुरमीत सिंह की हिदायतों पर डीएसपी विजिलेंस राज कुमार सामा फाजिल्का की टीम द्वारा सुरजीत सिंह निवासी महालम जलालाबाद की शिकायत पर वक्फ बोर्ड फाजिल्का कर्मचारी नाजर अली व निजी व्यक्ति इंद्रजीत शर्मा पटवारी पर छापा मार कर सरकारी गवाह प्रधान परविंदर कुमार व जेई भोला सिंह की हाजिऱी में इन्द्रजीत शर्मा को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफतार कर लिया। सुरजीत सिंह ने शिकायत की थी कि उक्त कर्मचारी उसके कब्जे वाली वक्फ बोर्ड की दो कनाल जमीन को उसके नाम पर पक्की कराने के एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले में विजिलेंस इंस्पेक्टर सतप्रेम सिंह, एसआई मशिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, परमजीत, कृष्ण लाल, मनदीप बराड़ जेठा राम, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विजिलेंस द्वारा उक्त आरोपियों पर कार्रवाई की खबर बाहर आने के बाद कुछ लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उक्त आरोपी इंद्रजीत शर्मा बहुत समय से ऐसे कामों को अंजाम दे रहा है। अगर विजिलेंस फिरनी रोड पर बनी हुई एक मसीत बाबत गहराई से पूछताछ करे और बहुत सामने आ सकता है।