Skip to content

जीनियस कॉन्वेंट स्कूल कटैहड़ा में पर्सनल हाइजीन डे आयोजित, बच्चों को सिखाए स्वच्छता के जरूरी नियम

स्कूल के एमडी राघव सपड़ा ने विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की जागरूकता से घर, विद्यालय और समाज में स्वच्छता का बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है।

जीनियस कॉन्वेंट स्कूल कटैहड़ा में पर्सनल हाइजीन डे आयोजित, बच्चों को सिखाए स्वच्छता के जरूरी नियम

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जीनियस कॉन्वेंट स्कूल कटैहड़ा में पर्सनल हाइजीन डे आयोजित, बच्चों को सिखाए स्वच्छता के जरूरी नियम

कटैहड़ा। जीनियस कॉन्वेंट स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत ‘पर्सनल हाइजीन डे’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी स्वच्छ आदतों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए को-ऑर्डिनेटर रेखा ग्रोवर ने बताया कि बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सुथरे कपड़े पहनने, नाखूनों की सफाई रखने, प्रतिदिन दांतों की सफाई करने और अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों को इन अच्छी आदतों को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखकर अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

स्वच्छ और स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान

स्कूल की प्रधानाचार्य कविता सपड़ा ने विद्यार्थियों से स्वच्छता के प्रति हमेशा सजग रहने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी स्वच्छ आदतें व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

स्कूल के एमडी राघव सपड़ा ने विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की जागरूकता से घर, विद्यालय और समाज में स्वच्छता का बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना था। आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।