Skip to content

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी भवन  में बड़ी श्रद्धाभाव से मनाई गई त्रिमूर्ति शिव जयंती

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी भवन  में बड़ी श्रद्धाभाव से मनाई गई त्रिमूर्ति शिव जयंती

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
-मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर डॉ सेनू दुग्गल व विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना ने दीप प्रज्वलित कर व केक काट कर मनाया शिव उत्सव।  
 -ब्रह्माकुमारीयों ने धूमधाम से मनाई त्रिमूर्ति शिव जयंती। 
फाजिलका-(दलीप दत्त)-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी अनुभूति भवन में त्रिमूर्ति शिव जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए बी के  शालिनी दीदी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर डॉ सेनू दुग्गल व विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना मौजूद रहें। इस मौके पर बी के प्रिया दीदी  ने शिव जयंती का रहस्य बताते हुए कहा कि आज़ तक प्रमात्मा के ऊपर भांग, धतूरे जैसी चीजें चढ़ाते आएं हैं। पर वास्तव में यह सब हमारे बुराईयों के प्रतिक है। इसलिए हम सभी को इस शिवरात्रि पर अपनी कोई न कोई एक बुराई परमात्मा शिव को अर्पण कर सच्ची शिवरात्रि मनानी चाहिए। कमज़ोर मन को मजबूत बनाने के लिए राज योग मेडीटेशन जरूरी है ‌‌ताकि हम परमात्मा से स्वयं को जोड़कर उनसे शक्ति लेकर अपने जीवन को सुखमय बना सके। इस मौके पर सभी को शिवरात्रि की बधाई दी गई। साथ में कोई एक बुराई छोड़ने का संकल्प प्रतिज्ञा करवाई गई। 
परमात्मा शिव के जन्म उत्सव पर डिप्टी कमिश्नर डॉ सेनू दुग्गल व विधायक नरेंद्र पाल सिंह द्वारा  दीप प्रज्वलित कर व केक काट कर उत्सव मनाया गया। इस मौके रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर  हंसराज, रिटायर्ड तहसीलदार महेंद्र त्रिपाठी, मदन कालड़ा, दुःख निवारण श्री बाला जी धाम के अध्यक्ष  महावीर प्रसाद  मोदी, सुभाष माहर जंगलात विभाग  , सुभाष पांचाल बिजली विभाग, विजय सेतिया, पुरषोत्तम गुंबर, अश्वनी नरूला, इंजीनियर विनोद गुप्ता, परमजीत सिंह, डॉ मदन डेंटिस , सोमनाथ, मनोज, दीपक, सतपाल भूसरी रिटायर्ड एएफएसओ, नरेश सचदेवा, संदीप चलाना पूर्व पार्षद, दीपमाला पांचाल, वीणा,  सविता गुप्ता,  राजिंदर, रवि नागपाल, सोहन लाल, विजय भठेजा, नरेश, डिंपल, आशा, पिंकी, कौशल्या, वनिता आदि मौजूद रहें।