Skip to content

ज्योति बीएड कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने निकाली नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली

नशा-विरोधी रैली ज्योति बीएड कॉलेज से शुरू होकर गांव रामपुरा तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश भी दिया।

ज्योति बीएड कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने निकाली नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली

Opinion Poll

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी सरकार बन सकती है?

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 2027 में किसकी सरकार बनेगी? इस बड़े सवाल का जवाब तलाशने के लिए राजनीतिक गलियारों से लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। पंजाब में बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 सीटें हैं। इस बार का मुकाबला एकतरफा न होकर आप (AAP), कांग्रेस (INC), बीजेपी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच बहुकोणीय होने की उम्मीद है।

Choose one option
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

रामपुरा। स्थानीय ज्योति बीएड कॉलेज के रेड रिबन क्लब द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. पंकज कुमार और प्रोफेसर गुरसेवक सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में नशा-विरोधी विषय पर विभिन्न गतिविधियां भी करवाई गईं।

डीएलएड विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में संदेश दिया। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बिंदु, सिमरन, अनमोलप्रीत सिंह, गगन, मनप्रीत और निशा रानी ने उत्साह के साथ भाग लिया।

नशा-विरोधी रैली ज्योति बीएड कॉलेज से शुरू होकर गांव रामपुरा तक निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनीता अरोड़ा, प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुरेंद्र कुमार ठकराल, डॉ. रोशन लाल ठकराल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर सतपाल गुप्ता, सुभाष अरोड़ा और समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

— डॉ. अनीता अरोड़ा, प्रिंसिपल